बुधवार, 28 सितंबर 2022

Bihar News :- सहरसा सहित 4 शहरों में एफएम रेडियो स्टेशन बनेंगें :-

सहरसा सहित 4 शहरों में एफएम रेडियो स्टेशन बनेंगें :-

देश में 25 एफएम रेडियो स्टेशन बनेंगे
देश भर में 25 एफएम रेडियो स्टेशन स्थपित करने की योजना है। इसमें नैनीताल, पिथौरागढ़, दरभंगा, नांदयाल, कटिहार, सहरसा, जगदलपुर, देवभूमि द्वारका, भुज, राधानगर, सिमोगा, उडूपी, लेह, अंबजोगई, बारासोर, जैसलमेर, कुबाकोणम, भेल्लोर, गोपालगंज, कोंडागांव, नारायणपुर, पाकुड़, सीकड़, येरकोड, फरूखाबाद शामिल हैं। ये सभी पूर्व से दूरदर्शन के स्टेशन थे।

 सहरसा के लोग जल्द ही एफएम रेडियो का लुत्फ उठा सकेंगे। केंद्र सरकार ने सूबे के सहरसा सहित कटिहार, दरभंगा और गोपालगंज में एफएम रेडियो स्टेशन खोलने पर मुहर लगा दी है। सबसे अधिक क्षमता वाला स्टेशन सहरसा में स्थापित होगा।
सहरसा रेडियो स्टेशन के खुलने से खगड़िया, सुपौल, मधेपुरा, दरभंगा सीमावर्ती के लोग भी लाभान्वित होंगे। यहां 10 किलोवाट की क्षमता होगी जिससे 70 से 80 किलोमीटर के दायरे में लोग एफ एम रेडियो का लुत्फ उठा सकेंगे। वर्तमान में सहरसा के दिवारी में 100 वाट का एफएम स्टेशन काम कर रहा था। कटिहार और दरभंगा में पांच-पांच किलोवाट क्षमता का एफएम रेडियो स्टेशन स्थापित किया जाएगा। इससे 20 किमी के दायरे के लोगों को फायदा होगा। गोपालगंज में एक किलोवाट क्षमता वाला एफएम रेडियो स्टेशन बनाया जाएगा। 2021 में केंद्र ने तीन फेज में अधिकांश केंद्रों को बंद कर दिया था। इसमें सहरसा सहित अन्य दूरदर्शन केंद्र शामिल थे। सांसद, दिनेश चंद्र यादव बताते हैं कि सहरसा के दिवारी स्टेशन में दूरदर्शन केंद्र बंद होने के बाद से ही एफएम रेडियो स्टेशन स्थापित करने के लिए प्रयासरत था। 

"हमारा लक्ष्य":-"जीवन में सफल इंसान होने के साथ सफलता " आज की ताजा जानकारी देखें :-

दशम् MATRIC का Result देखने के लिए क्लिक या टच करें:-

 दशम् का Result देखने के लिए क्लिक या टच करें:-                             Link 1 :- 👉 MATRIC/TENTH RESULT               Link 2 :-  👉 M...