Education For Success Life in HIND. Mission:- India ہند। भारत
शुक्रवार, 11 अगस्त 2023
सुप्रीम कोर्ट का आदेश BED वाले छात्र Primary स्कूल के शिक्षक नही बनेंगे।
सुप्रीम कोर्ट का आदेश BED वाले छात्र Primary स्कूल के शिक्षक नही बनेंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने BEd और BTC मामले पर फैसला सुनाते हुए कहा है कि सिर्फ बीएड डिग्री के आधार पर अब प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक नहीं बना जा सकता है। केंद्र सरकार द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने ये फैसला सुनाया। इस दौरान राजस्थान हाई कोर्ट के पुराने फैसले को सही करार दिया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के देशभर के बीएड अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है।
क्या है पूरा मामला
शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार तथा एनसीपीई की याचिका खारिज करते हुए राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले को सही ठहराया है। अब इस फैसले के बाद सिर्फ BTC डिप्लोमा धारक ही प्राथमिक विद्यालय में तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा लेवल-1 के लिए पात्र होंगे। बता दें कि राजस्थान हाईकोर्ट ने BEd डिग्रीधारियों को प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक से लेकर पांच तक पात्र मानने वाले नोटिफिकेशन को रद्द किया था। अब उस फैसले को सही ठहराते हुए सुप्रीम कोर्ट ने भी इसपर मुहर लगा दी है। B.Ed vs BTC मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला जारी कर दिया है। अपने फैसले में राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा दी गई दलीलों और उनके आधार पर किए गए फैसले पर अपनी मुहर लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए केवल B.Ed होने की सूरत में अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य करने के लिए अब BTC/DElEd करना अनिवार्य होगा।
"हमारा लक्ष्य":-"जीवन में सफल इंसान होने के साथ सफलता " आज की ताजा जानकारी देखें :-
सहरसा जिले के सरकारी स्कूलों में औचक निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था से लेकर खेल गतिविधियों तक की हुई गहन समीक्षा
सहरसा जिले के विभिन्न प्रखंडों में सरकारी विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को व्यापक निरीक्षण अभियान च...
-
सहरसा जिले के विभिन्न प्रखंडों में सरकारी विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को व्यापक निरीक्षण अभियान च...
-
दशम् का Result देखने के लिए क्लिक या टच करें:- Link 1 :- 👉 MATRIC/TENTH RESULT Link 2 :- 👉 M...
-
बिहार के सरकारी कर्मचारियों व विशिष्ट व BPSC शिक्षकों पर बैंक मेहरबान: दुर्घटना में मौत पर डेढ़ करोड़ तक का मुआवजा, लोन में मिलेगी भारी छूट,...
-
सन् 2009 से अभी तक हमारे कोचिंग से मैट्रिक (दशम) पास छात्र - छात्राओं की सूचियाँ नीचे दी गई हैं :-
-
शिक्षकों को भी ठंडी का दीजिये छुट्टी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षा विभाग के अधिकारीयों को अपनी प्रगति यात्रा के दौरान दिया आदेश, पत्र हो...


