गुरुवार, 1 जून 2023

फौकानिया और मौलवी की परीक्षा 10 जुलाई से

 फौकानिया और मौलवी की परीक्षा 10 जुलाई

पटना। बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड ने फौकानिया (10वीं) और मौलवी (12वीं) की परीक्षा तिथि गुरुवार को जारी कर दी। परीक्षा 10 से 15 जुलाई तक दो पालियों में होगी। इसमें 93 हजार 947 विद्यार्थी शामिल होंगे। फौकानिया में 57 हजार 139 और मौलवी में 36 हजार 808 छात्र-छात्राओं ने फॉर्म भरा है। प्रथम पाली सुबह 8.45 से 12 बजे तक व दूसरी पाली 1.45 से 5बजे तक होगी। पहली बार फौकानिया व मौलवी की परीक्षा एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित होगी।

दीर्घ उत्तरीय व वस्तुनिष्ठ प्रश्न रहेंगे
 
दीर्घ उत्तरीय व वस्तुनिष्ठ प्रश्न रहेंगे

15 प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे

परीक्षा 10 जुलाई से होगी। कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए तैयारी की जा रही है। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे व वीडियोग्राफी से नजर रखी जायेगी। नये पैटर्न पर पहली बार फौकानिया व मौलवी की परीक्षा होगी। अब्दुल अंसारी, अध्यक्ष, बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड

परीक्षा से संबंधित महत्वूपर्ण तथ्य

फौकानिया में कुल परीक्षार्थी 57139

मौलवी में कुल परीक्षार्थी 36808

विज्ञान संकाय में कुल परीक्षार्थी 3464

कला संकाय में कुल परीक्षार्थी 24918

वाणिज्य संकाय में कुल परीक्षार्थी 215

इस्लामियात में कुल परीक्षार्थी 8211

बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड ने फौकानिया (10वीं) और मौलवी (12वीं) की परीक्षा तिथि गुरुवार को जारी कर दी। बोर्ड की ओर से जल्द प्रवेश पत्र जारी किया जायेगा। मौलवी में चार संकाय विज्ञान, कला, वाणिज्य और इस्लामियात की परीक्षा होगी।

भाषा विषय में फारसी के अलावा हिन्दी, अंग्रेजी को जोड़ा गया है। छात्रों को छूट दी गयी है कि इनमें से किसी भी भाषा की परीक्षा दे सकते हैं। इस बार प्रश्न पत्र में भी बदलाव रहेगा। दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के साथ वस्तुनिष्ठ प्रश्न भी पूछे जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक नूर इस्लाम ने बताया कि 15 प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। यह दो-दो अंकों का होगा। वहीं लघु उत्तरीय पांच प्रश्न छह-छह अंकों के पूछे जायेंगे। प्रायोगिक विषय की परीक्षा 70 अंकों की होगी। वहीं बिना प्रायोगिक विषय की परीक्षा सौ अंकों की होगी।

"हमारा लक्ष्य":-"जीवन में सफल इंसान होने के साथ सफलता " आज की ताजा जानकारी देखें :-

दशम् MATRIC का Result देखने के लिए क्लिक या टच करें:-

 दशम् का Result देखने के लिए क्लिक या टच करें:-                             Link 1 :- 👉 MATRIC/TENTH RESULT               Link 2 :-  👉 M...