Education For Success Life in HIND. Mission:- India ہند। भारत
गुरुवार, 24 नवंबर 2022
✍ कुछ महान कार्यों से सम्बंधित व्यक्ति
1. ब्रह्म समाज – राजाराममोहन राय
2. आर्य समाज – स्वामी दयानंद सरस्वती
3. प्रार्थना समाज – आत्माराम पांडुरंग
4. दीन-ए-इलाही, मनसबदारी प्रथा – अकबर
5. भक्ति आंदोलन – रामानुज
6. सिख धर्म – गुरु नानक
7. बौद्ध धर्म – गौतमबुद्ध
8. जैन धर्म – महावीर स्वामी
9. इस्लाम धर्म की स्थापना, हिजरी सम्वत – हजरत मोहम्मद साहब
10. पारसी धर्म के प्रवर्तक – जर्थुष्ट
11. शक सम्वत – कनिष्क
12. मौर्य वंश का संस्थापक – चन्द्रगुप्त मौर्य
13. न्याय दर्शन – गौतम
14. वैशेषिक दर्शन – महर्षि कणाद
15. सांख्य दर्शन – महर्षि कपिल
16. योग दर्शन – महर्षि पतंजली
17. मीमांसा दर्शन – महर्षि जैमिनी
18. रामकृष्ण मिशन – स्वामी विवेकानंद
19. गुप्त वंश का संस्थापक – श्रीगुप्त
20. खालसा पन्थ – गुरु गोविन्द सिंह
21. मुगल साम्राज्य की स्थापना – बाबर
22. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना – हरिहर व बुक्का
23. दिल्ली सल्तनत की स्थापना – कुतुबुद्दीन ऐबक
24. सतीप्रथा का अंत – लॉर्ड विलियम बेंटिक
25. आंदोलन : असहयोग,सविनय अवज्ञा, खेडा, चम्पारन, नमक, भारत छोडो – महात्मा गाँधी
26. हरिजन संघ की स्थापना – महात्मा गाँधी
27. आजाद हिंद फ़ौज की स्थापना – रास बिहारी बोस
28. भूदान आंदोलन – आचार्य विनोबा भावे
29. रेड क्रॉस – हेनरी ड्यूनेंट
30. स्वराज पार्टी की स्थापना – पंडित मोतीलाल नेहरु
31. गदर पार्टी की स्थापना – लाला हरदयाल
32. ‘वन्देमातरम्’ के रचियता – बंकिमचन्द्र चटर्जी
33. स्वर्ण मंदिर का निर्माण – गुरु अर्जुन देव
34. बारदोली आंदोलन – वल्लभभाई पटेल
35. पाकिस्तान की स्थापना – मो० अली जिन्ना
36. इंडियन एसोशिएशन की स्थापना – सुरेन्द नाथ बनर्जी
37. ओरुविले आश्रम की स्थापना- अरविन्द घोष
38. रुसी क्रांति के जनक – लेनिन
39. जामा मस्जिद का निर्माण – शाहजहाँ
40. विश्व भारती की स्थापना – रवीन्द्रनाथ टैगोर
41. दास प्रथा का उन्मूलन – अब्राहम लिंकन
42. चिपको आंदोलन – सुंदर लाल बहुगुणा
43. बैकों का राष्ट्रीकरण – इंदिरा गाँधी
44. ऑल इण्डिया वीमेन्स कांफ्रेंस की स्थापना – श्रीमती कमला देवी
45. भारत की कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना – एम०एन० राय
46. नेशनल कांफ्रेंस की स्थापना – शेख अब्दूल्ला
47. संस्कृत व्याकरण के जनक – पाणिनी
48. सिख राज्य की स्थापना – महाराजा रणजीत सिंह
Career News :- सहरसा के अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़
सहरसा के अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़
कटिहार में अग्निवीर रैली में गढ़वाल मैदान में गुरुवार को बेगूसराय, भागलपुर, किशनगंज और सहरसा के 2976 अभ्यर्थी ने दौड़ लगायी। दौड़,शारीरिक जांच और कागजी जांच प्रक्रिया के बाद 460 अभ्यर्थी सफल हुए। डीपीआरओ सह नोडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार ने बताया कि चार जिलों अग्निवीर जीडी के लिए 4816 अभ्यर्थी ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें से 2976 अभ्यर्थी मैदान में पहुंचे। इन अभ्यर्थी के बीच 1.6 किमी की दौड़ रखा गया।
जिसमें से 460 अभ्यर्थी सफल हुए है। शुक्रवार को अग्निवीर टेक्निकल के लिए 12 जिलों के अभ्यर्थी की परीक्षा होनी है। इसके साथ ही अग्निवीर कलर्क एंड स्टोर कीपर भागलपुर व कटिहार के 5017 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
रात दस बजे से ही शुरू हो जाती है प्रक्रिया
रात दस बजे से गढ़वाल मैदान में आर्मी बहाली की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। जो विभिन्न चरणों से होकर गुजरती है। गढ़वाल के मैदान में प्रवेश के साथ ही आर्मी के अधिकारी व जवान सारी प्रक्रिया के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से सभी अभ्यर्थी को तैयार करते है। दो बजे से ही डक्यूमेंट की जांच शुरू हो जाती है। सुबह पांच बजे से दौड़ और इसके बाद अभ्यर्थी को अन्य प्रक्रियाओं से होकर गुजरना पड़ता है। शुक्रवार को अग्निवीर टेक्निकल के लिए आवेदन किए अभ्यर्थी के चयन की प्रक्रिया होगी। इसमें एआरओ कटिहार आने वाले सभी 12 जिलों के अभ्यर्थी शामिल है। जिसमें अररिया, बांका,बेगूसराय, भागलपुर, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, मधेपुरा, मुंगेर, पूर्णिया, सहरसा और सुपौल शामिल है। इसके 5017 आवेदन आए हैं।
Source:- हिंदुस्तान 25/11/2022
"हमारा लक्ष्य":-"जीवन में सफल इंसान होने के साथ सफलता " आज की ताजा जानकारी देखें :-
बिहार के सरकारी कर्मचारियों व विशिष्ट व BPSC शिक्षकों पर बैंक मेहरबान: दुर्घटना में मौत पर डेढ़ करोड़ तक का मुआवजा, लोन में मिलेगी भारी छूट, अब 24 महीने के बदले 48 महीने की सैलरी के बराबर बैंक देगी लोन, राज्य सरकार ने किया एग्रीमेंट
बिहार के सरकारी कर्मचारियों व विशिष्ट व BPSC शिक्षकों पर बैंक मेहरबान: दुर्घटना में मौत पर डेढ़ करोड़ तक का मुआवजा, लोन में मिलेगी भारी छूट,...
-
दशम् का Result देखने के लिए क्लिक या टच करें:- Link 1 :- 👉 MATRIC/TENTH RESULT Link 2 :- 👉 M...
-
Inter Result देखने के लिए क्लिक या टच करें:- Link 1 :- 👉 INTER RESULT Link , 2:- 👉 INTER RESULT ...
-
मैट्रिक सेंटअप परीक्षा के लिए अलग से जारी होगा एडमिट कार्ड, मैट्रिक सेंट अप परीक्षा 19 नवंबर और इंटर सेंट अप परीक्षा 11 नवंबर से शुरू होगी, ...
-
ग्यारहवीं वर्ग की नवंबर माह परीक्षा प्रोग्राम 2024 वर्ग नवम् की नवंबर माह परीक्षा प्रोग्राम 2024
-
शिक्षकों को भी ठंडी का दीजिये छुट्टी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षा विभाग के अधिकारीयों को अपनी प्रगति यात्रा के दौरान दिया आदेश, पत्र हो...