मंगलवार, 21 फ़रवरी 2023

कोसी महोत्सव 10 और 11 मार्च को


 
कोसी महोत्सव 10 और 11 मार्च को

सहरसा। कोसी महोत्सव 10 और 11 मार्च को आयोजित होगा। यह निर्णय डीएम आनंद शर्मा की मौजूदगी में हुईबैठक में लिया गया।

प्रमंडल स्तरीय महोत्सव होने के कारण 30 लाख राशि का आवंटन मांग करने का भी विचार हुआ। वहीं नामचीन कलाकारों की प्रस्तुति कराने पर भी विचार हुआ। साथ ही स्थानीय कलाकारों के समूहों को भी आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। कोसी महोत्सव पर पहले की तरह स्मारिका के प्रकाशन करने की सहमति बनी। महोत्सव के प्रचार प्रसार के लिए शहर के मुख्य मार्गों पर तोरण द्वार और जगह जगह होर्डिंग लगाने का निर्णय लिया गया। कलाकरों का चयन डीडीसी संजय कुमार निराला, जिला भूअर्जन पदाधिकारी रविन्द्र कुमार और सदर एसडीओ प्रदीप कुमार झा के माध्यम से किए जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही महोत्सव के अवसर पर स्टॉल लगाने का निर्णय लिया गया जिसका दायित्व डीडीसी को दिया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रकार के समिति का भी गठन किया गया। सामान्य शाखा प्रभारी दिलीप कुमार ध्वज ने कहा कि 10 और 11 मार्च को दो दिवसीय कोसी महोत्सव का आयोजन करने को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा तैयारी की जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर कोसी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।

मालूम हो कि वर्ष 2019 के बाद से कोसी महोत्सव का आयोजन नहीं हुआ था। वर्ष 2020 मे कोसी महोत्सव आयोजन की तैयारी संबंधी बैठक तत्कालीन डीएम की अध्यक्षता में हुई थी। लेकिन कोरोना काल के कारण इसका आयोजन स्थगित कर दिया गया था। पिछले साल जिले में कईमहोत्सव हुए थे लेकिन कोसी महोत्सव का आयोजन नहीं होने से कला प्रेमियों में निराशा थी। इस बार फिर से कोसी महोत्सव का पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के सौजन्य से आयोजित होने की सूचना से लोगों में खुशी का माहौल है।

"हमारा लक्ष्य":-"जीवन में सफल इंसान होने के साथ सफलता " आज की ताजा जानकारी देखें :-

दशम् MATRIC का Result देखने के लिए क्लिक या टच करें:-

 दशम् का Result देखने के लिए क्लिक या टच करें:-                             Link 1 :- 👉 MATRIC/TENTH RESULT               Link 2 :-  👉 M...