सोमवार, 4 दिसंबर 2023

एसटीईटी साल में दो बार, मार्च व सितंबर में

 एसटीईटी साल में दो बार, मार्च व सितंबर में

 
एसटीईटी साल में दो बार, मार्च व सितंबर में

पटना, मुख्य संवाददाता। माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) अगले वर्ष से दो बार होगी। इसकी जानकारी बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी। उन्होंने बताया कि बोर्ड के वार्षिक कैलैंडर में एसटीईटी की दोनों परीक्षाओं की जानकारी दी गयी है। पहला एसटीईटी एक से 20 मार्च 2024 तक होगा। इसके लिए 14 से 28 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे। रिजल्ट मई 2024 में जारी होगा। वहीं दूसरे एसटीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 जुलाई से 11 अगस्त तक भरे जाएंगे। इसकी परीक्षा 10 से 30 सितंबर तक होगी।

उन्होंने बताया कि कितने विषयों में एसटीईटी होगा, इसकी सूची शिक्षा विभाग द्वारा दी जाएगी। इसके अलावा विषयवार रिक्तियां भी जारी होंगी। उसी के अनुसार एसटीईटी के लिए विषयवार रिक्त पद निकाले जाएंगे।



"हमारा लक्ष्य":-"जीवन में सफल इंसान होने के साथ सफलता " आज की ताजा जानकारी देखें :-

सहरसा जिले के सरकारी स्कूलों में औचक निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था से लेकर खेल गतिविधियों तक की हुई गहन समीक्षा

सहरसा जिले के विभिन्न प्रखंडों में सरकारी विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को व्यापक निरीक्षण अभियान च...