गुरुवार, 28 सितंबर 2023

" चूल्‍हा मिट्टी का " यह कविता अभी चर्चा में है, पुरा पढ़ सकते हैं:-

 " चूल्‍हा मिट्टी का " यह कविता अभी चर्चा में है, पुरा पढ़ सकते हैं:-

चूल्‍हा मिट्टी का

चूल्‍हा मिट्टी का
मिट्टी तालाब की
तालाब ठाकुर का ।

भूख रोटी की
रोटी बाजरे की
बाजरा खेत का
खेत ठाकुर का ।

बैल ठाकुर का
हल ठाकुर का
हल की मूठ पर हथेली अपनी
फ़सल ठाकुर की ।

कुआँ ठाकुर का
पानी ठाकुर का
खेत-खलिहान ठाकुर के
गली-मुहल्‍ले ठाकुर के
फिर अपना क्‍या ?
गाँव ?
शहर ?
देश ?

ओमप्रकाश वाल्‍मीकि







"हमारा लक्ष्य":-"जीवन में सफल इंसान होने के साथ सफलता " आज की ताजा जानकारी देखें :-

सहरसा जिले के सरकारी स्कूलों में औचक निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था से लेकर खेल गतिविधियों तक की हुई गहन समीक्षा

सहरसा जिले के विभिन्न प्रखंडों में सरकारी विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को व्यापक निरीक्षण अभियान च...