Education For Success Life in HIND. Mission:- India ہند। भारत
बुधवार, 15 नवंबर 2023
BSSC में आवेदन करने के लिए तिथि 9 दिसंबर तक दी गई है। ईंटर उत्तीर्ण छात्र आवेदन कर सकते हैं:-
👉
बुधवार, 8 नवंबर 2023
नए शिक्षकों की तैनाती 21 तक, रद्द की गईं अफसर-कर्मियों की छुट्टियां


बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी)से चयनित तकरीबन 1.10 लाख नए शिक्षकों की स्कूलों में तैनाती 21 नवंबर तक कर दी जाएगी। शिक्षकों के योगदान दिये जाने तक शिक्षा विभाग के सभी अफसरों और कर्मियों की छुट्टियां रद्द रहेंगी। इसे सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सभी डीएम को दी गई है। इसको लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सभी डीएम को पत्र भेज निर्देश दिया है कि स्कूल में योगदान की तिथि से ही शिक्षकों का वेतन प्रारंभ होगा।
पत्र मेंकहा है कि शिक्षकों का पदस्थापन केवल ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में होगा। शहरी क्षेत्रों में फिलहाल किसी का पदस्थापन नहीं होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्कूलों का आवंटन सॉफ्टवेयर से रैंडम होगा। डीएम को निर्देश दिया है कि जिला शिक्षा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार कर लें कि 11 से 21 नवंबर के बीच कितने चरणों में आप शिक्षकों का योगदान करा सकते हैं। इसकी समय सारिणी बना लें। स्कूल में योगदान कराने के लिए यह आवश्यक है कि प्रधानाध्यापक उस समय उपस्थित रहें, क्योंकि योगदान उन्हीं के समक्ष होना है। प्रधानाध्यापक ही योगदान प्रपत्र जिला शिक्षा कार्यालय में समर्पित कर योगदान स्वीकृत कराएंगे। उधर, जिला शिक्षा पदाधिकारियों को भी निर्देश है कि जिन शिक्षकों का योगदान नवंबर में हो जाता है, उन्हें एक दिसंबर को वेतन भुगतान की तैयारी पूरी कर लें। साथ ही शिक्षकों का स्कूलों में पदस्थापन 21 नवंबर तक करा लें, ताकि छठ के बाद स्कूल खुलते ही अध्यापन शुरू कर दें।
"हमारा लक्ष्य":-"जीवन में सफल इंसान होने के साथ सफलता " आज की ताजा जानकारी देखें :-
सहरसा जिले के सरकारी स्कूलों में औचक निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था से लेकर खेल गतिविधियों तक की हुई गहन समीक्षा
सहरसा जिले के विभिन्न प्रखंडों में सरकारी विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को व्यापक निरीक्षण अभियान च...
-
सहरसा जिले के विभिन्न प्रखंडों में सरकारी विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को व्यापक निरीक्षण अभियान च...
-
दशम् का Result देखने के लिए क्लिक या टच करें:- Link 1 :- 👉 MATRIC/TENTH RESULT Link 2 :- 👉 M...
-
बिहार के सरकारी कर्मचारियों व विशिष्ट व BPSC शिक्षकों पर बैंक मेहरबान: दुर्घटना में मौत पर डेढ़ करोड़ तक का मुआवजा, लोन में मिलेगी भारी छूट,...
-
सन् 2009 से अभी तक हमारे कोचिंग से मैट्रिक (दशम) पास छात्र - छात्राओं की सूचियाँ नीचे दी गई हैं :-
-
शिक्षकों को भी ठंडी का दीजिये छुट्टी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षा विभाग के अधिकारीयों को अपनी प्रगति यात्रा के दौरान दिया आदेश, पत्र हो...
