मंगलवार, 27 जून 2023

नियुक्ति नियमावली में संशोधन, दूसरे राज्य के अभ्यर्थी भी कर सकेंगे आवदेन शिक्षक भर्ती बिहार का स्थायी निवासी होना अनिवार्य नहीं

 नियुक्ति नियमावली में संशोधन, दूसरे राज्य के अभ्यर्थी भी कर सकेंगे आवदेन
शिक्षक भर्ती बिहार का स्थायी निवासी होना अनिवार्य नहीं

 
शिक्षक भर्ती बिहार का स्थायी निवासी होना अनिवार्य नहीं
शिक्षक भर्ती बिहार का स्थायी निवासी होना अनिवार्य नहीं
शिक्षक भर्ती बिहार का स्थायी निवासी होना अनिवार्य नहीं
शिक्षक भर्ती बिहार का स्थायी निवासी होना अनिवार्य नहीं
शिक्षक भर्ती बिहार का स्थायी निवासी होना अनिवार्य नहीं
शिक्षक भर्ती बिहार का स्थायी निवासी होना अनिवार्य नहीं

बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति में अब पूरे देश के लोग पात्र होंगे। क्योंकि, राज्य कैबिनेट ने शिक्षक बहाली में शामिल होने के लिए बिहार के स्थायी निवासी होने की अनिवार्यता खत्म कर दी है। इसके लिए शिक्षक नियुक्ति नियमावली में बदलाव किया गया है। अब किसी भी राज्य के योग्य अभ्यर्थी बिहार में शिक्षक के लिए आवेदन कर सकेंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव पर सहमति दी गई।

कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने बताया कि मंत्रिमंडल ने बिहार विद्यालय अध्यापक (नियुक्ति, स्थानांतरण व सेवा शर्त) (संशोधन) नियमावली 2023 के तहत बिहार के स्थायी निवासी होने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। देर शाम शिक्षा विभाग ने भी इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी। 

अन्य राज्यों के अभ्यर्थी सामान्य श्रेणी में रहेंगे

नए संशोधन के बावजूद अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को सामान्य अभ्यर्थी के तहत ही आवेदन की सुविधा मिलेगी। इन्हें राज्य के अभ्यर्थियों को मिलने वाली आरक्षण समेत अन्य सुविधाएं नहीं मिलेंगी। वे सामान्य कैटेगरी वाले अभ्यर्थियों की तरह आवेदन दे सकेंगे।

रविवार, 11 जून 2023

बिहार के सहरसा नगर निगम निकाय चुनाव के नतीजे आए, किस सीट पर किसे मिली जीत, जानिए पूरा हाल

 बिहार के सहरसा नगर निगम निकाय चुनाव के नतीजे आए, किस सीट पर किसे मिली जीत, जानिए पूरा हाल


सहरसा नगर निगम मेयर पद  पर जीत हासिल किये :- श्री मति बैन प्रिया

सहरसा नगर निगम उप मेयर पद पर जीत हासिल किये:- श्री उमर हयात

●◆● *सहरसा नगर निगम वार्ड वार चुनाव परिणाम* ●◆●


◆ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 से अंजय कुमार ने की जीत हासिल की है। अंजय कुमार ने कुल 495 मत लाकर सिर्फ 4 वोटों से जीत हासिल की है। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी गजेंद्र कुमार को 491 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 2 से वार्ड पार्षद के पद पर श्यामदेव यादव ने जीत हासिल की है। श्यामदेव यादव को 609 और अनिता कुमारी को 476 वोट मिले हैं। 


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 3 से वार्ड पार्षद के पद पर समता देवी ने जीत हासिल की है। समता देवी को 890 और उषा देवी को 568 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 4 से वार्ड पार्षद के पद पर सावो देवी ने जीत हासिल की है। सावो देवी को 999 और रीता देवी को 374 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 5 से वार्ड पार्षद के पद पर मुशहरू राम ने जीत हासिल की है। मुशहरू राम को 1320 और सुशांत कुमार सुमन को 1122 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 6 से वार्ड पार्षद के पद पर पिंकी कुमारी ने जीत हासिल की है। पिंकी कुमारी को 1404 और शोभा देवी को 723 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 7 से वार्ड पार्षद के पद पर रामचंद्र रजक ने जीत हासिल की है। रामचंद्र रजक को 693 और रामरतन ऋषिदेव को 665 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 8 से वार्ड पार्षद के पद पर रंजना देवी ने जीत हासिल की है। रंजना देवी को 851 और बब्बी देवी को 601 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 9 से वार्ड पार्षद के पद पर ललिता देवी ने जीत हासिल की है। ललिता देवी को 463 और गुलनाज खातुन को 430 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 10 से वार्ड पार्षद के पद पर अनिता देवी ने जीत हासिल की है। अनिता देवी को 946 और रघुनंदन साह को 719 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 11 से वार्ड पार्षद के पद पर सुमन भारती ने जीत हासिल की है। सुमन भारती को 917 और अलीशा अफरीन को 696 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 12 से वार्ड पार्षद के पद पर अर्चना देवी ने जीत हासिल की है। अर्चना देवी को 749 और संगीता देवी को 632 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 13 से वार्ड पार्षद के पद पर दीक्षा भारती ने जीत हासिल की है। दीक्षा भारती को 607 और महेन्द्र कुमार शर्मा को 598 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 14 से वार्ड पार्षद के पद पर फिरोज आलम ने जीत हासिल की है। फिरोज आलम को 764 और राजेश कुमार को 654 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 15 से वार्ड पार्षद के पद पर मुन्नी देवी ने जीत हासिल की है। मुन्नी देवी को 638 और सुबोध कुमार साह को 609 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 16 से वार्ड पार्षद के पद पर विनय कुमार ने जीत हासिल की है। विनय कुमार को 1213 और श्वेता देवी को 385 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 17 से वार्ड पार्षद के पद पर राजेश कुमार सिंह ने जीत हासिल की है। राजेश कुमार सिंह को 801 और अनिल कुमार को 665 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 18 से वार्ड पार्षद के पद पर चन्द्रकला देवी ने जीत हासिल की है। चन्द्रकला देवी को 860 और रूबी कुमारी को 349 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 19 से वार्ड पार्षद के पद पर भूनियाँ देवी ने जीत हासिल की है। भूनियाँ देवी को 492 और अनुप्रिया को 358 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 20 से वार्ड पार्षद के पद पर कामना सिंह ने जीत हासिल की है। कामना सिंह को 917 और अनिल कुमार निराला को 544 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 21 से वार्ड पार्षद के पद पर मिथिलेश कुमार ने जीत हासिल की है। मिथिलेश कुमार को 725 और सिको कुमार को 409 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 22 से वार्ड पार्षद के पद पर विपीन कुमार ने जीत हासिल की है। विपीन कुमार को 513 और आरती कुमारी को 366 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 23 से वार्ड पार्षद के पद पर सरस्वती देवी ने जीत हासिल की है। सरस्वती देवी को 1286 और उर्मिला देवी को 610 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 24 से वार्ड पार्षद के पद पर नीलू झा ने जीत हासिल की है। नीलू झा को 892 और वन्दना झा को 480 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 25 से वार्ड पार्षद के पद पर नूतन कुमारी ने जीत हासिल की है। नूतन कुमारी को 1034 और रिंकू देवी को 515 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 26 से वार्ड पार्षद के पद पर साईवा खातून ने जीत हासिल की है। साइवा खातून को 527 और बलराम कुमार जायसवाल को 319 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 27 से वार्ड पार्षद के पद पर शबाना खातून ने जीत हासिल की है। शबाना खातून को 1520 और गुलशन प्रवीण को 1135 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 28 से वार्ड पार्षद के पद पर निखत प्रवीण ने जीत हासिल की है। निखत प्रवीण को 1883 और समीमा खातून को 1125 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 29 से वार्ड पार्षद के पद पर रितु कुमारी ने जीत हासिल की है। रितु कुमारी को 1406 और द्रोपदी देवी को 247 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 30 से वार्ड पार्षद के पद पर पंकज कुमार ने जीत हासिल की है। पंकज कुमार को 627 और मेधा कुमारी को 515 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 31 से वार्ड पार्षद के पद पर आशीष रंजन सिंह ने जीत हासिल की है। आशीष रंजन सिंह को 785 और भारती कुमारी को 359 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 32 से वार्ड पार्षद के पद पर सीता देवी ने जीत हासिल की है। सीता देवी को 906 और सुदीप कुमार सुमन को 385 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 33 से वार्ड पार्षद के पद पर अंजना देवी ने जीत हासिल की है। अंजना देवी को 559 और सुनीता देवी को 473 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 34 से वार्ड पार्षद के पद पर प्रतिमा सिन्हा ने जीत हासिल की है। प्रतिमा सिन्हा को 728 और पूजा कुमारी को 670 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 35 से वार्ड पार्षद के पद पर कमाल ने जीत हासिल की है। कमाल को 983 और सरिता देवी को 497 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 36 से वार्ड पार्षद के पद पर संजू कुमारी ने जीत हासिल की है। संजू कुमारी को 1036 और कुमारी सिद्धी प्रिया को 511 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 37 से वार्ड पार्षद के पद पर रेहाना खातुन ने जीत हासिल की है। रेहाना खातुन को 1135 और संजना देवी को 772 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 38 से वार्ड पार्षद के पद पर मुसर्रत परवीन ने जीत हासिल की है। मुसर्रत परवीन को 1142 और अंजू देवी को 750 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 39 से वार्ड पार्षद के पद पर किरण देवी ने जीत हासिल की है। किरण देवी को 907 और आभा गुप्ता को 404 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 40 से वार्ड पार्षद के पद पर जयप्रकाश यादव ने जीत हासिल की है। जयप्रकाश यादव को 1269 और सुबोध साह को 592 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 41 से वार्ड पार्षद के पद पर कंचन कुमारी ने जीत हासिल की है। कंचन कुमारी को 1146 और राजेन्द्र यादव को 613 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 42 से वार्ड पार्षद के पद पर काजल देवी ने जीत हासिल की है। काजल देवी को 955 और ललिता देवी को 723 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 43 से वार्ड पार्षद के पद पर अनीशा कुमारी ने जीत हासिल की है। अनीशा कुमारी को 869 और रूबी रतन को 672 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 44 से वार्ड पार्षद के पद पर खुशबू कुमारी ने जीत हासिल की है। खुशबू कुमारी को 1269 और किरण देवी को 447 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 45 से वार्ड पार्षद के पद पर शगुफ्ता प्रवीन ने जीत हासिल की है। शगुफ्ता प्रवीन को 1204 और खैरुल को 760 वोट मिले हैं।


◆ नगर निगम वार्ड नंबर 46 से वार्ड पार्षद के पद पर रवि आनन्द ने जीत हासिल की है। रवि आनन्द को 863 और स्वामी अमरदीप को 629 वोट मिले हैं।

बुधवार, 7 जून 2023

सहरसा में सीएम करेंगे साइबर थाना का ऑनलाइन उद्घाटन

सहरसा में सीएम करेंगे साइबर थाना का ऑनलाइन उद्घाटन
 
सहरसा में सीएम करेंगे साइबर थाना का ऑनलाइन उद्घाटन
बुधवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करते एसपी। 

सहरसा। जिले में साइबर क्राइम की घटना को रोकने और दर्ज मामले के उद्भेदन के लिए साइबर थाना जल्द शुरू होने वाला है। नौ जुन को निर्माणाधीन एससीएसटी व महिला थाना भवन में इसकी शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक साथ सहरसा सहित अन्य जिलों के साइबर थाना का उद्घाटन करेगें। इधर बुधवार को एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने साइबर थाना का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने निर्माणाधीन एससीएसटी व महिला थाना भवन का भी निरीक्षण किया और निर्माण में हो रही देरी को देखते हुए इसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। इसके अलावा एसपी ने महिला थाना का भी जायजा लिया। जिले में साइबर अपराध के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। अपराधी लोगों को अपने जाल में फंसाकर आए दिन उनके खातों से रुपये उड़ा रहे हैं। जिले में बढ़ रहा साइबर अपराध पुलिस के लिए भी सिरदर्द बनता जा रहा है। आए दिन कोई न कोई व्यक्ति को ठग निशाने बना रहे हैं। आम हो या खास हर लोग साइबर क्राइम के शिकार हो रहे हैं। एक आकड़ा के अनुसार बिहार में हर रोज औसतन डेढ़ सौ व्यक्ति साइबर क्राइम की घटना से प्रभावित हो रहे हैं। जिसको देखते हुए राज्य सरकार ने बिहार के सभी जिलों में साइबर थाना खोलने का फैसला किया है। यह साइबर थाना बिहार के 38 जिले के अलावा दो पुलिस जिला और चार रेल जिला में खुलेगा। हर थाने में एक इंस्पेक्टर होंगे। जिसकी नियुक्ति जिले के पुलिस अधीक्षक करेंगे।अब पीड़ित लोकल थानों में ना जाकर साइबर थाने में एफआईआर दर्ज करा सकते हैं।साइबर थानों में सिर्फ साइबर से जुड़े मामले ही दर्ज होंगे, जिससे कहीं ना कहीं अन्य थानों में दर्ज होने होने वाले साइबर ठगी के मामले का बोझ कम होगा।

साइबर क्राइम एवं सोशल मीडिया यूनिट है कार्यरत अभी साइबर ठगी से जुड़े मामले में आर्थिक अपराध इकाई नोडल एजेंसी है।आर्थिक अपराध इकाई के अधीन राज्य सभी जिलों में 74 साइबर क्राइम एवं सोशल मीडिया यूनिट (सीसीएसएमयू) की स्थापना की गई है।बड़े जिलों में तीन से चार जबकि छोटे जिलों में एक और दो सीसीएसएमयू कार्यरत हैं।इन सीसीएसएमयू को ही साइबर थानों में बदल दिया जाएगा। 44 साइबर थाने खुलने के बाद लगभग 30 सीसीएसएमयू ही बच जाएंगे। सहरसा जिला में एक सीसीएसएमयू कार्यरत है।

डीएसपी साइबर क्राइम भी होगें

साइबर अपराध की घटनाओं पर नियंत्रण पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। सहरसा जिले में ही हर रोज कहीं न कहीं लोग साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं। हत्या, लूट, दुष्कर्म, चोरी आदि अन्य अपराध की घटनाओं से अलग साइबर अपराध से निपटने के लिए पिछले दिनों ही अब सहरसा सहित राज्य के 38 जिला व दो पुलिस जिलों में डीएसपी साइबर क्राइम का पद सृजित किया गया है। इस बड़ी व्यवस्था को लागू हो जाने के बाद बढ़ते साइबर क्राइम पर लगाम लगेगा। जिला के साइबर सेल में एक डीएसपी अलग से नियुक्त होंगे। जिनकी देखरेख में साइबर क्राइम की घटनाओं पर काम किया जाएगा। साइबर थाना में एक पुलिस उपाधीक्षक, एक पुलिस निरीक्षक, एक पुलिस अवर निरीक्षक, एक प्रोग्रामर, एक सिपाही और एक डाटा सहायक होंगे।

सोमवार, 5 जून 2023

 यू डायस पोर्टल बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी स्कूलों को दिया नोटिस

राज्य के 1.60 करोड़ बच्चों का स्कूलों ने आधार नंबर नहीं भरा

राज्य के 1.60 करोड़ बच्चों का स्कूलों ने आधार नंबर नहीं भरा
राज्य के 1.60 करोड़ बच्चों का स्कूलों ने आधार नंबर नहीं भरा
राज्य के 1.60 करोड़ बच्चों का स्कूलों ने आधार नंबर नहीं भरा
राज्य के 1.60 करोड़ बच्चों का स्कूलों ने आधार नंबर नहीं भरा

दस जिलों के बच्चों के आंकड़े

जिला कुल नामांकन बिना आधार के बच्चों की संख्या

पटना 1124253 813859

भागलपुर 995820 654324

बेगूसराय 636000 325649

दरभंगा 1096900 789876

गया 1031250 765437

मधुबनी 959000 567894

मुजफ्फरपुर 1146300 765483

समस्तीपुर 861440 435679

नालंदा 766250 467532

प. चंपारण 868500 453267

● बिना आधार नंबर के बच्चों का जारी नहीं होगा यूनिक नंबर

बच्चों का यू-डायस पोर्टल को भरा तो गया है, लेकिन उनका आधार नंबर नहीं दिया गया है। बिना आधार नंबर के बच्चों को यूनिक आईडी नंबर नहीं मिलेगा। बच्चों के आधार नंबर से ही नकली बच्चे पकड़े जायेंगे।

-बी कार्तिकेय धनी, राज्य परियोजना पदाधिकारी

पोर्टल पर आंकड़े भरने की अंतिम तिथि 10 तक

स्कूलों को बच्चों के आंकड़ों को दस जून तक भरने का अंतिम समय दिया गया है। अगर दस जून तक छात्रों का आंकड़ा प्रविष्ट नहीं किया जाएगा तो ऐसे स्कूलों का यू-डायस नंबर को रद्द कर दिया जायेगा। बता दें कि अभी तक 1200 से अधिक निजी स्कूलों को यू-डायस कोड रद्द कर दिया गया 

पटना। यू डायस पोर्टल पर सूबे के 1.60 करोड़ बच्चों का सरकारी व निजी स्कूलों ने आधार नंबर नहीं भरा है। इनमें पहली से 12वीं तक के बच्चे शामिल हैं। इन्हें बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने चिह्नित किया है। मालूम हो कि स्कूलों में नकली नामांकित बच्चों को चिह्नित करने को यू-डायस पोर्टल पर बच्चों का आंकड़ा मांगा गया था।

पटना जिले में 11 लाख 24 हजार 253 विद्यार्थी नामांकित हैं, लेकिन इनमें 8 लाख 13 हजार 859 छात्र-छात्राओं का आधार नंबर यू-डायस पोर्टल पर उपलब्ध नहीं करवाया गया है। वहीं 2 लाख 53 हजार 512 छात्र-छात्राओं के आधार नंबर को सत्यापन नहीं किया गया है। हर जिले में नामांकन की तुलना में स्कूलों ने 80 से 90 बच्चों का आधार नंबर नहीं दिया है। इस बाबत स्कूलों को नोटिस दिया गया। वहीं जिला शिक्षा कार्यालय को 30 जून तक का समय दिया गया है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की मानें तो निजी और सरकारी स्कूल में कक्षा एक में नामांकन लेने के समय आधार नंबर लिया जाता है। ज्यादातर अभिभावकों द्वारा आधार नंबर दिया जाता है। इसके बावजूद यू-डायस पोर्टल पर बच्चों के आधार नंबर को छुपा लिया गया है। जब जिला शिक्षा कार्यालय के माध्यम से सत्यापन किया गया तो पता चला कि हर स्कूल में बच्चों का आधार नंबर है, इसके बाद भी पोर्टल पर नहीं भरा गया है। अब इसे अनिवार्य रूप से भरने का निर्देश दिया गया है।

ग्रामीण कार्य विभाग में 16 हजार पदों पर नई नियुक्तियां होंगी

ग्रामीण कार्य विभाग में 16 हजार पदों पर नई नियुक्तियां होंगी

 
ग्रामीण कार्य विभाग में 16 हजार पदों पर नई नियुक्तियां होंगी
रविवार को ज्ञान भवन में ग्रामीण पथ विकास अभिकरण की 22वीं आम सभा का उद्घाटन करते उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव।
ग्रामीण कार्य विभाग में 16 हजार पदों पर नई नियुक्तियां होंगी

खराब सड़कें ठीक करें

उपमुख्यमंत्री ने अभियंताओं और अधिकारियों से कहा कि सबसे खराब सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक करें। सड़कों और पुलों के निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। कई नए पुलों की टूटने की सूचना मिली है, इससे सरकार की बदनामी तो होती है, लेकिन उससे बड़ी चिंता आमलोगों के जान-माल के नुकसान को रोकना है। बहुत जल्द राज्य में हर जगह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉनिटरिंग क्वालिटी लागू करेंगे। इससे ग्रामीण सड़कों की रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी। निर्देश दिया कि प्रत्येक महीने अधिकारियों और अभियंताओं के काम की मॉनिटरिंग कर उनकी रैंकिंग जारी की जाए।

● उप मुख्यमंत्री सह विभागीय मंत्री तेजस्वी यादव ने की घोषणा

● ग्रामीण पथ विकास अभिकरण की आम सभा में हुए शामिल

पटना। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने रविवार को कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग में 16 हजार नई नियुक्तियां होंगी। ये नियुक्तियां तकनीकी से लेकर सहायक कर्मचारियों तक के पदों पर की जाएगी। इसका मकसद विभाग में मानवबल की कमी को दूर कर ग्रामीण सड़कों का तय समय में निर्माण और बेहतर रखरखाव करना है। उपमुख्यमंत्री ने यह बातें रविवार को ज्ञान भवन में बिहार ग्रामीण पथ विकास अभिकरण के 22वें आमसभा और विभागीय समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुये कहीं।

गौर हो कि 31 मई को ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ग्रामीण पथों के रखरखाव का जिम्मा विभाग को खुद निभाने का निर्देश दिया था। इसके लिए जितने अभियंता व कर्मियों की दरकार हो, उनकी बहाली जल्द करने को कहा था। इसी के मद्देनजर डिप्टी सीएम सह विभागीय मंत्री तेजस्वी यादव की घोषणा के बाद शीघ्र ही बहाली की प्रक्रिया आरंभ होगी।

उप मुख्यमंत्री ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने इस विभाग की जिम्मेदारी दी है, इसलिये उनकी कोशिश बेहतर तरीके से जिम्मेवारी निभाने की है। उन्होंने अभियंताओं और अधिकारियों से कहा कि उन्हें क्षेत्र में काम करने के दौरान किसी के दबाव में आने और गलत काम करने की जरूरत नहीं है। यदि ऐसी स्थिति हो तो इसकी सूचना विभाग के सचिव पंकज पाल के माध्यम से उनतक पहुंचाएं। समस्या का समाधान होगा। ईमानदारी से काम करें। मौके पर आम सभा में बिहार ग्रामीण पथ विकास अभिकरण की पिछली बैठक में पारित एजेंडा की पुष्टि की गई। साथ ही पिछले डेढ़ साल में विभिन्न कार्यकारिणी समिति की बैठकों में पारित 25 एजेंडा बिंदुओं को ध्वनिमत से पारित किया गया।

शनिवार, 3 जून 2023

पैन-आधारको 30 तक हर हाल में जोड़ें, वरना जुर्माना

 पैन-आधारको 30 तक हर हाल में जोड़ें, वरना जुर्मान

 
पैन-आधारको 30 तक हर हाल में जोड़ें, वरना जुर्माना

नई दिल्ली। पैन संख्या को आधार से जोड़ने की अंतिम सीमा नजदीक आ रही है। साथ ही ईपीएफ योजना के तहत उच्च पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना भी जरूरी है। आधार कार्ड में जानकारियों को मुफ्त में अपडेट करने का भी मौका है।

आयकर विभाग ने पैन संख्या को आधार कार्ड से जोड़ना अनिवार्य किया है। इसकी अंतिम तिथि पहले 31 मार्च थी, जिसे बढ़ाकर 30 जून किया गया था। यदि आपने अब तक पैन को आधार से लिंक नहीं किया है तो इस काम को जल्द निपटा लें। 30 जून के बाद पैन निष्क्रिय हो जाएगा। इससे संबंधित करदाता न तो कर रिफंड और न ही उस पर ब्याज का दावा कर पाएगा। पैन संख्या को दोबारा सक्रिय करने के लिए 1000 रुपये का जुर्माना देना होगा। भुगतान के 30 दिन के अंदर पैन को फिर शुरू किया जा सकेगा। अभी तक 51 करोड़ पैन को आधार से जोड़ा जा चुका है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने 14 जून तक ऑनलाइन मुफ्त में आधार दस्तावेज को अद्यतन करने की सुविधा दी है।

गुरुवार, 1 जून 2023

फौकानिया और मौलवी की परीक्षा 10 जुलाई से

 फौकानिया और मौलवी की परीक्षा 10 जुलाई

पटना। बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड ने फौकानिया (10वीं) और मौलवी (12वीं) की परीक्षा तिथि गुरुवार को जारी कर दी। परीक्षा 10 से 15 जुलाई तक दो पालियों में होगी। इसमें 93 हजार 947 विद्यार्थी शामिल होंगे। फौकानिया में 57 हजार 139 और मौलवी में 36 हजार 808 छात्र-छात्राओं ने फॉर्म भरा है। प्रथम पाली सुबह 8.45 से 12 बजे तक व दूसरी पाली 1.45 से 5बजे तक होगी। पहली बार फौकानिया व मौलवी की परीक्षा एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित होगी।

दीर्घ उत्तरीय व वस्तुनिष्ठ प्रश्न रहेंगे
 
दीर्घ उत्तरीय व वस्तुनिष्ठ प्रश्न रहेंगे

15 प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे

परीक्षा 10 जुलाई से होगी। कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए तैयारी की जा रही है। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे व वीडियोग्राफी से नजर रखी जायेगी। नये पैटर्न पर पहली बार फौकानिया व मौलवी की परीक्षा होगी। अब्दुल अंसारी, अध्यक्ष, बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड

परीक्षा से संबंधित महत्वूपर्ण तथ्य

फौकानिया में कुल परीक्षार्थी 57139

मौलवी में कुल परीक्षार्थी 36808

विज्ञान संकाय में कुल परीक्षार्थी 3464

कला संकाय में कुल परीक्षार्थी 24918

वाणिज्य संकाय में कुल परीक्षार्थी 215

इस्लामियात में कुल परीक्षार्थी 8211

बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड ने फौकानिया (10वीं) और मौलवी (12वीं) की परीक्षा तिथि गुरुवार को जारी कर दी। बोर्ड की ओर से जल्द प्रवेश पत्र जारी किया जायेगा। मौलवी में चार संकाय विज्ञान, कला, वाणिज्य और इस्लामियात की परीक्षा होगी।

भाषा विषय में फारसी के अलावा हिन्दी, अंग्रेजी को जोड़ा गया है। छात्रों को छूट दी गयी है कि इनमें से किसी भी भाषा की परीक्षा दे सकते हैं। इस बार प्रश्न पत्र में भी बदलाव रहेगा। दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के साथ वस्तुनिष्ठ प्रश्न भी पूछे जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक नूर इस्लाम ने बताया कि 15 प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। यह दो-दो अंकों का होगा। वहीं लघु उत्तरीय पांच प्रश्न छह-छह अंकों के पूछे जायेंगे। प्रायोगिक विषय की परीक्षा 70 अंकों की होगी। वहीं बिना प्रायोगिक विषय की परीक्षा सौ अंकों की होगी।

"हमारा लक्ष्य":-"जीवन में सफल इंसान होने के साथ सफलता " आज की ताजा जानकारी देखें :-

दशम् MATRIC का Result देखने के लिए क्लिक या टच करें:-

 दशम् का Result देखने के लिए क्लिक या टच करें:-                             Link 1 :- 👉 MATRIC/TENTH RESULT               Link 2 :-  👉 M...